गजराजों की चिंघाड़ से गूंज रहे जंगल, दहशत में ग्रामीण, गुरमा, तनेरा और जलके में 100 हाथी कर रहे विचरण

Must Read

गजराजों की चिंघाड़ से गूंज रहे जंगल, दहशत में ग्रामीण, गुरमा, तनेरा और जलके में 100 हाथी कर रहे विचरण

कोरबा।वन विभाग लगातार क्षेत्र में गजराजों की निगरानी कर रहा हैं। बावजूद इसके हाथी जंगल से निकलकर खेतो व खलिहानों में पहुंचकर ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत है।जिले के ग्राम गुरमा, तनेरा एवं जलके का जंगल इन दिनों गजराजों की चिंघाड़ से गूंज रहा है। इन तीनों स्थानों पर लगभग 100 गजराज विचरण कर रहे हैं। जो आसपास के खेतों में पहुंचकर फसलो को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बड़ी संख्या में गजराजों के विचरण करने से क्षेत्र में दहशत का मौहाल व्याप्त हैं। ग्रामीणों द्वारा लगातार इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक इसका कोई हल नही निकाला जा सका हैं। कई बार गजराजों की वजह से उनकी जान को भी खतरा हो जाता हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 30-30 हाथी तनेरा व जलके सर्किल में विचरण कर रहे हैं। जबकि 37 हाथी गुरमा के जंगल में डेरा डाले हुए हैं। जिनकी वन विभाग द्वारा 24 घंटे अनवरत निगरानी की जा रही हैं।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This