गड्ढे में गिरकर हुई बालिका की मौत

Must Read

गड्ढे में गिरकर हुई बालिका की मौत

कोरबा। सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर 13 साल की एक लडक़ी की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। घटना कुसमुंडा थाना अंतर्गत गेवरा बस्ती की है। यहां रहने वाले सुनील दास महंत ने घर के पीछे सेप्टिक टैंक बनाने के लिए गड्ढा खोदवाया था। बारिश के दिन में कार्य बंद था। इसमें पानी भर गया था। इस बीच सुनील की 13 साल की लडक़ी घर से निकलकर पीछे बाड़ी में चली गई। जहां सेप्टिक टैंक के लिए खड्ढा खोदा गया था। बच्ची पानी में गिर गई। उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। लेकिन उन्हें इसकी जानकारी काफी देर बाद हुई। बच्ची की मौत की सूचना आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैली। लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने एक दूसरे से बातचीत कर मामले की जानकारी दी। बताया जाता है कि सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में आसपास के क्षेत्र का पानी आकर भर गया था। इससे लडक़ी की मौत हुई।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This