Friday, February 13, 2026

गरबा के लिए गुजराती परिधान की डिमांड बढ़ी

Must Read

गरबा के लिए गुजराती परिधान की डिमांड बढ़ी

कोरबा। पहले नवरात्र के समय लोग जींस शर्ट इत्यादि पहनकर भी गरबा किया करते थे, लेकिन अब लोग अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाए रखने के लिए सजग हो गए हैं। इस वर्ष काफी ज्यादा मात्रा में नवयुवक और युवतियां गुजराती परिधान लेने दुकान पहुंच रही है। जिससे दुकानदारों को भी अच्छी खासी कमाई हो रही है। शहर में इन दिनों गरबे की धूम मची हुई है। गुजरात की धरती से होकर देश और दुनिया में विशेष पहचान बन चुका गरबा नवरात्र में हर जगह धूम मचाए हुए हैं। नवरात्र के 9 दिन तक होने वाले इस उत्सव में बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग भी अपनी भागीदारी निभाते हैं। गरबा के लिए परंपरागत परिधान की विशेष मांग कोरबा में बनी हुई है. नवरात्रि के नौ दिनों शाम होते ही शहर में कहीं भी देखो वहीं गुजराती परिधान में युवक और युवतियां नजर आने लगते हैं। इससे एक बात तो साफ है, कि नवरात्रि के दौरान होने वाला गरबा को युवा पीढ़ी आगे बढ़ा रही है, और साथ में गुजराती परिधान पहन कर भारतीय वेशभूषा को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This