Wednesday, February 11, 2026

गर्भवति महिला से मारपीट, हुई बेहोश

Must Read

गर्भवति महिला से मारपीट, हुई बेहोश

कोरबा। गांव के सरकारी हैंडपंप में पानी भरने के दौरान महिलाओं के बीच हुए विवाद पर एक गर्भवती महिला से स्वजातीय परिवार के लोगों ने मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। कोरकोमा के रामनगर निवासी देवकुमार केसरवानी किराना दुकान चलाता है। उसकी पत्नी हर्षिता (20) गुरुवार की सुबह घर के सामने सरकारी हैंडपंप में पानी भरने गई थी, जहां पड़ोस के रूक्मणी केशरवानी, मेला राम केशरवानी, इंदू केशरवानी, सुनीता केशरवानी से हर्षिता का विवाद हो गया। हर्षिता के 8 महीने की गर्भवती होने की जानकारी होने के बाद भी उक्त लोगों ने उससे मारपीट की। पेट पर चोट लगने से हर्षिता बेहोश हो गई। बीच बचाव करने के लिए हर्षिता की सास जानकी केसरवानी पहुंच तो उससे भी गाली गलौच करते हुए मारपीट की। किसी तरह परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से बीच बचाव किया।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This