Wednesday, February 11, 2026

गर्मी से राहत दिलाने खुलेगा अप्पू गार्डन में स्थित वेव पूल 

Must Read

गर्मी से राहत दिलाने खुलेगा अप्पू गार्डन में स्थित वेव पूल

कोरबा। गर्मी के दस्तक के साथ ही कृत्रिम समुद्री लहरों का लुफ्त लोग को मंगलवार से उठा सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। नगर निगम ने इसके लिए शुल्क निर्धारित किया है। सीएसईबी चौक के पास स्थित विवेकानंद उद्यान-अप्पू गार्डन में स्थित वेव पूल मंगलवार से आमजन के उपयोग के लिए नगर निगम की ओर से खोला जा रहा है। वेव पूल सप्ताह में तीन दिन मंगलवार शुक्रवार व रविवार को संचालित होगा। लोगों की सुविधा के लिए दो पालियों में संचालित की जाएगी। पहली पाली में सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक केवल परिवार व महिलाओं वेव पूल का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके बाद दूसरी पाली में 1.130 बजे से दोपहर एक बजे तक पुरुषों के लिए खोला जाएगा।बताया जा रहा है कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए मंगलवार से पुन: वेव पूल का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। लुफ्ट उठाने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए नगर निगम ने महिला व पुरुषों के लिए 75 रुपए एवं 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 50 रुपये शुल्क तय किया है। टिकट लेने के बाद कर्मचारियों की ओर से वेवपूल पर प्रवेश दिया जाएगा।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This