गांधी एवं शास्त्री जयंती पर स्काउट गाइड द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
कोरबा। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
लिटिल लैंप इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, शिवाजी नगर कोरबा में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा की शुरुआत महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्रात: स्मरामि, सरस्वती वंदना, गुरु महिमा, रघुपति राघव राजा राम, जय बोलो सत धर्मों की, व्यक्तिगत धर्म प्रार्थना, मौन प्रार्थना, वी शैल ओवर कम, हर देश में तू तथा शांति पाठ किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) गणेशी सोनकर, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) डीगम्बर सिंह कौशिक, गाइड कैप्टिन द्वय पूर्णिमा भट्टाचार्य, पुष्पा शांडिल्य, शुभम ढिमोले, रोवर लीडर पंकज कुमार साहू, राजीव कुमार साहू, चेतन शर्मा, सीनियर रेंजर पलक पटेल, सोमी रत्नाकर, सुहाना महंत सहित बड़ी संख्या में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स तथा अन्य लोग उपस्थित हुए। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी ली गई। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा विकासखंड स्तर तथा विद्यालयों की इकाइयों ने भी सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया।
![]()




























