Monday, February 16, 2026

गांव में 600 की है आबादी, शिकायत के बाद भी मांग नहीं हुई है पूरी, गांव में नहीं है पहुंच मार्ग, अमहवा के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Must Read

गांव में 600 की है आबादी, शिकायत के बाद भी मांग नहीं हुई है पूरी, गांव में नहीं है पहुंच मार्ग, अमहवा के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

कोरबा। पाली तानाखार विधानसभा अन्तर्गत जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पचरा आश्रित ग्राम अमहवा के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। गांव पहुंच मार्ग विहीन है। बार-बार शिकायत के बाद भी मांग पूरी नहीं होने को लेकर अब ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा सहित किसी भी चुनाव में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उनका कहना है कि गांव की आबादी 600 है। ग्राम अमहवा की भौगोलिक स्थिति पूर्व में तान नदी पश्चिम में कटोरी नाला उत्तर में तान नदी दक्षिण में मानगुरू पहाड़ स्थित है। उक्त ग्राम उत्तर दिशा में घुमानीडांड़ पूर्व में अंतरोटी, करगामार पश्चिम में जटगा ग्राम स्थित है। जटगा ग्राम के मोहल्ला बरेलियापारा वार्ड के 20 व उरावपारा वार्ड क 18 इसी सडक निकास पहुंच मार्ग से लाभन्वित है। जिसकी आबादी 450 है। यह ग्राम पहुंच विहिन ग्राम है। बरसात के दिनों में कीचड़ युक्त पगडंडी व मेड के सहारे ही जाया जा सकता है। ग्राम में किसी व्यक्ति की बीमार पड़ जाने सिवाय खाट में उठाकर लाने के अलावा बाहर लाने का कोई मार्ग नहीं है। । जिससे पूरे ग्रामवासी व्यथित है। समय-समय पर उच्च अधिकारियों एवं विधायक, सांसद व मंत्रियों तक अपनी उक्त समस्या से निजात दिलाने बाबत् मांग रखी गई। इसी कड़ी में तत्कालिन जिला कलेक्टर द्वारा मांग को सुनते हुए ग्राम जटगा से ग्राम अमहवा तक पक्की सडक निर्माण पहुंच मार्ग बाबत संबंधितों से जांच प्रतिवेदन, इस्टीमेट मंगाई गई और उक्त निर्माण बाबत स्वीकृति प्रदाय की गई । परंतु किन कारणों से उनकी सामूहिक मांग को अनदेखा कर दिया गया। प्रायः देखने में आया कि प्रदेश सरकार उन पहुंच विहिन ग्रामों को मुख्य सड़क से जोड़ने बाबत् प्रधानमंत्री सड़क योजना प्रारंभ की गई। जो प्रायः हर पहुंच विहिन ग्राम को मुख्य सड़क से प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ दिया गया है । परन्तु उनका ग्राम एक ऐसा ग्राम है जो विकास से दूर है । बच्चे जो अन्य ग्राम में उच्चतर माध्यमिक शिक्षा हेतु पढ़ने जाते-आते है। उन्हें भी समस्या से जुझना पड़ता है। जिससे ग्रामवासी इस बात पर सहमत हुए है कि जब तक उनके ग्राम को अन्य ग्राम से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण नही कराया जावेगा। तब तक वे किसी भी चुनाव में भाग नही लेंगे न ही हम अपने मत का प्रयोग करेंगे ।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This