Friday, February 13, 2026

गाली गलौच से मना करने पर घर तक पीछा कर मारपीट

Must Read

गाली गलौच से मना करने पर घर तक पीछा कर मारपीट

कोरबा। वनांचल क्षेत्र के एक गांव में गौरा कार्यक्रम देखने गई एक परिवार की युवतियों से तीन युवक गाली गलौच कर रहे थे।युवतियों का रिश्तेदार आपत्ति करते हुए उन्हें अपने घर ले गया। पीछा करते हुए युवक वहां पहुंचे और रिश्तेदारों से मारपीट की। श्यांग थाना अंतर्गत चिर्रा गांव में नेतराम अगरिया किराना दुकान चलाता है। फुलसरी गांव में गौरा कार्यक्रम आयोजित था। फुलसरी नेतराम का ससुराल गांव है, इसलिए वह परिवार समेत गौरा देखने पहुंचा था। घर में खाना खाने के बाद देर रात नेतराम का परिवार गौरा देखने निकला,जिसमें उसकी साढू की बेटियां भी शामिल थे। गांव के सुमीत कुमार,मंगेलाल और श्यामलाल नामक युवक उन युवतियों को देखकर गाली गलौच करने लगे। नेतराम ने युवकों की हरकत पर आपत्ति जताई। फिर गौरा देखने का इरादा छोडक़र वे वापस घर लौट गए। तीनों युवक पीछा करते हुए नेतराम के सुसराल पहुंच गए। जहां वे नेतराम से मारपीट करने लगे। घर के बाहर झगड़ा होते देख नेतराम का छोटा भाई जयराम व विजय कुमार पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This