गुरूवार को मनेगी ईद, इबादतगाहों में होगी विशेष नमाज

Must Read

गुरूवार को मनेगी ईद, इबादतगाहों में होगी विशेष नमाज

कोरबा। मंगलवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, इसलिए ईद-उल-फित्र का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। बुधवार को 30वां और आखिरी रोजा रहा। शव्वाल (इस्लामी केलेंडर के 10वें महीने) की पहली तारीख बृहस्पतिवार को होगी। शव्वाल महीने के पहले दिन ईद होती है। शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर भी नमाज का वक्त मुकर्रर किया गया है। रमजान के आखरी दिनों मे चाँद दिखने पर ईद का एलान किया जाता है। चाँद न दिखने की सूरत मे एतराफ से चाँद की तस्दीक लाकर ईद की घोषणा की जाती है। सुन्नी मुस्लिम जमात की ओर से बताया गया है कि कोरबा जिले में 11 अप्रैल को ईदुल फि़त्र की नमाज अदा की जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मस्जिद के सामने सेवई की दुकानें लगाई गई हैं। इसके अलावा कटघोरा, बालकोनगर क्षेत्र में भी ईद को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Loading

Latest News

बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसी कैमरे

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर...

More Articles Like This