Monday, February 16, 2026

गेवरा खदान में चोरी करने घुसा एक चोर चढ़ा हत्थे, पांच आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी

Must Read

गेवरा खदान में चोरी करने घुसा एक चोर चढ़ा हत्थे, पांच आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी

कोरबा। एसईसीएल गेवरा ओपन कास्ट कोयला खदान को चारो तरफ घेरा लगाए फेंसिंग तार की चोरों ने चोरी कर ली। सुरक्षा कर्मियों ने मौके से एक आरोपी को वाहन के साथ पकड़ा है। पांच आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि एसईसीएल गेवरा में सुरक्षा उप निरीक्षक के पदस्थ धनाराम सूर्यवंशी एसईसीएल गेवरा ओपन कास्ट कोयला खदान के पास ड्यूटी था। पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा उप निरीक्षक नंदलाल राय के साथ ग्राम भिलाईबाजार की ओर गया था। सुबह लगभग आठ बजे उसकी नजर खदान के उपर फैंसिंग पर पड़ी। लोहा जाली 15 नग नहीं था। कुछ लोग बोलेरो में लोहा जाली को रख रहे थे। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों को देखकर आरोपी भाग निकले। इस बीच एक आरोपी पकड़ में आ गया। आरोपी ने अपना नाम मूलचंद चन्द्राकर (40) निवासी गेवरा बस्ती बताया है। मौके से बोलेरो पिकअप में लोहा जाली करीबन आठ नग जब्त किया है। पूछताछ में मूलचंद च्रन्द्राकर ने भागने वाले साथियों का नाम रवि कुमार सारथी, सम्पत रात्रे, मोरा, पप्पू उर्फ जागेश्वर चन्द्राकर सभी निवासी गेवरा बस्ती कुसमुण्डा व देवी साहू निवासी बांकीमोंगरा का बताया है। उसने बताया कि चोरी का लोहा जाली में से बांकीमोंगरा का कबाड़ी मनोज बंजारे को अभी बिक्री किए हैं। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया है। चोरी हुए लोहा जारी की का वजन लगभग नौ क्विंटल और कीमत 65 हजार रुपए बताई जा रही है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This