Tuesday, February 17, 2026

गेवरा मेमू लोकल समेत 20 ट्रेन का परिचालन रद्द

Must Read

गेवरा मेमू लोकल समेत 20 ट्रेन का परिचालन रद्द

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) द्वारा विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार एवं ट्रैक रखरखाव कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से रेल प्रबंधन ने रायपुर- गेवरा मेमू लोकल समेत 20 ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया है। त्योहार के अवसर पर ट्रेनों का परिचालन रद किए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।एसईसीआर बिलासपुर जोन अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्य की वजह से कोरबा रेल खंड की सर्वाधिक गाड़िया निरस्त की जा रही है। यात्रियों का कहना है कि कोयला लदान करने की वजह से रेल प्रबंधन इस रेल खंड की गाड़ियों को निरस्त करने में ज्यादा रूचि दिखाता है। पिछले लंबे अरसे से रायपुर- गेवरा मेमू लोकल को रद्द करके रखा गया है और जैसे ही परिचालन की अवधि समीप आती है, तो पुन: उसे रद्द कर दिया जाता है। 17 से 25 सितंबर तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल और 18 से 26 सितंबर तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल को रद्द किया गया।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This