Sunday, February 15, 2026

गैरेज में चोरी करने वाला पार्ट्स और वायर सहित पकड़ाया

Must Read

गैरेज में चोरी करने वाला पार्ट्स और वायर सहित पकड़ाया

कोरबा। टीपी नगर स्थित ऑटो गैरेज से चोरी करने वाला आरोपी महज छह घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से चुराए गए पार्ट्स व वायर बरामद किए गए हैं।
सिविल लाइन थानांतर्गत शिवाजी नगर निवासी मोहम्मद रूस्तम वारसी (29 वर्ष) द्वारा टीपी नगर में ऑटो गैरेज का संचालन किया जाता है। विगत 27 28 सितंबर की दरम्यानी रात उसके दुकान में घुसकर चोरों ने मरम्मत के लिए आए वाहनों के तांबे के पार्ट्स, पाइप, कापर वायर सहित 20 हजार के सामानों की चोरी कर ली थी। रूस्तम ने चोरी की रिपोर्ट सीएसईबी चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू की। जिसमें महज छह घंटे के भीतर ही पुलिस को सफलता मिल गई। मानिकपुर चौकी अंतर्गत कुआंभ_ा निवासी अमित उर्फ राजा तिवारी (27 वर्ष ) से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने गैरेज में चोरी करना कबुल कर लिया। उसकी निशानदेही से चोरी किया गया सभी सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जिला जेल दाखिल किया गया।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This