Friday, February 27, 2026

गैस चूल्हे में फन फैलाए बैठा था कोबरा, परिवार में रहा दहशत, किया गया रेस्क्यू

Must Read

गैस चूल्हे में फन फैलाए बैठा था कोबरा, परिवार में रहा दहशत, किया गया रेस्क्यू

कोरबा। शहर के वी आई पी बुधवारी मार्ग पर स्थित पथर्रीपारा में सोमवार की रात 9 बजे एक घर में सिहरन पैदा कर देने वाली घटना हुई। हैरान कर देने वाली घटना तब सामने आई जब एक महिला खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे के पास गई और वहां करीब 5 फ़ीट के कोबरा सांप को देखकर हैरान रह गई। महिला जैसे ही चूल्हा जलाने के लिए पहुंची, उसका सामना चूल्हे से लिपटे एक खतरनाक जहरीले कोबरा सांप से हुआ। इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई। रेस्क्यू टीम ने अपनी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करते हुए फुफकारते हुए सांप को शांत किया और फिर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। सांप को पकडऩे में टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि सांप गैस चूल्हे के लोहे से बुरी तरह फंसा हुआ था में और किसी भी समय हमला करने की स्थिति में था।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This