गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

Must Read

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें
बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कमी से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है, जहां महिलाएं, बुजुर्ग और युवा तेज धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की सप्लाई कम आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
लोगों का आरोप है कि गैस वितरण की व्यवस्था भी ठीक नहीं होने से भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गैस की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानियों से राहत मिल सके।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समस्या और बढ़ सकती है।

Loading

Latest News

विकसित भारत–जी राम जी युवा डिजिटल अभियान शुरू, वीडियो चैलेंज, क्विज एवं लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन, देशभर के युवाओं को ग्रामीण विकास एवं...

कोरबा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा देशभर के युवाओं को ग्रामीण विकास एवं आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से...

More Articles Like This