ग्रामीणों से नौकरी के नाम पर ठगी मामले में अपराध दर्ज, मारपीट और जातिगत अपमान के मामले में भी एफआईआर

Must Read

कोरबा। एसईसीएल की दीपका परियोजना में कार्यरत निजी कंपनी केसीसी के अधिकारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से नौकरी के नाम पर ठगी करने के साथ मारपीट और जातिगत अपमान के मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है। हरदीबाजार पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और एससी एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है । शिकायतकर्ता मुकेश कुमार चैतन्य और दीपक सिंह कंवर निवासी हरदीबाजार ने आरोप लगाया है कि उन्हें केसीसी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर चपरासी रामप्रताप पटेल ने 70,000 की वसूली की थी। 25 फरवरी को जब पीड़ित अपना बकाया पैसा वापस मांगने कंपनी कार्यालय पहुंचे तो वहाँ मौजूद मैनेजर विकास दुबे, रामप्रताप पटेल और सहायक रवि सिंह ने पैसे लौटाने की बजाय पीड़ितों के साथ अभद्रता की। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें जातिगत गालियां देकर अपमानित किया गया और बेरहमी से मारपीट कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। मामले में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This