Tuesday, February 24, 2026

ग्राम नोनबिर्रा में क्षणिक विवाद, हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज, विधि से संघर्षरत सभी बालक हिरासत में

Must Read

ग्राम नोनबिर्रा में क्षणिक विवाद, हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज, विधि से संघर्षरत सभी बालक हिरासत में

 

कोरबा। मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे थाना करतला क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा का एक अव्यस्क बालक अपने भाइयों के साथ अंगार देखने गया था। वह जमीन पर बैठ अंगार देख रहा था कि इसी बीच लगभग 9 बजे 7-8 बालकों द्वारा अव्यस्क बालक को अंगार में धकेल भाग दिया। जिसे साथ गए उसके भाई अंगार से निकालकर घर ले गए। जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला लाया गया ।आहत बालक को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया जहां उपचार जारी तथा स्थिति बेहतर है। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे । घटना के संबंध में थाना करतला में हत्या के प्रयास संबंधी धारा 109 190 191 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर घटना में शामिल विधि से संघर्षरत सभी 8 बालकों को हिरासत में लिया गया तथा उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का फॉर्म भरा कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है । गांव नोनबिर्रा में स्थिति सामान्य है ।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This