ग्राम पंचायत गोढ़ी के सरपंच, सचिव ने किया भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता का आरोप,जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष ने सूक्ष्म जांच कर दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की

Must Read

ग्राम पंचायत गोढ़ी के सरपंच, सचिव ने किया भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता का आरोप,जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष ने सूक्ष्म जांच कर दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की

कोरबा। ग्राम पंचायत गोढ़ी के सरपंच, सचिव द्वारा ग्राम पंचायत के अनुदान राशि मूलभूत, 14वें वित्त, 15वें वित्त योजना, निर्माण कार्य में व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है। यह आरोप जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष हरेश कंवर ने लगाया है। अध्यक्ष ने मामले में जनपद पंचायत कोरबा सीईओ से शिकायत कर सूक्ष्म जांच और कार्रवाई की मांग की है। जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा किए गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि 14वें वित्त योजना की राशि का नियम विरुद्ध आहरण कर बिना काम कराये राशि का गबन कर लिया गया है। 14वें वित्त योजना से ग्राम पंचायत में कराये गये कार्य का तकनीकी प्राक्कलन, तकनीकी स्वीकृति, प्रशासकीय स्वीकृति, मुल्यांकन व सत्यापन, भौतिक स्थिति की जांच किया जाये।15वें वित्त की राशि का बिना स्टीमेंट, टी.एस., प्रशासकीय स्वीकृति, बिना पंचों के फर्जी प्रस्ताव बनाकर, राशि आहरण कर गबन कर लिया गया है कोई भी काम नहीं किया है, की जांच किया जाना आवश्यक है। अध्यक्ष का कहना है कि मूलभूत योजना से प्राप्त राशि का आहरण कर दुरूपयोग कर लिया गया है और एक भी कार्य नही कराया गया है। ग्रामवासी कच्ची व दलदल भरे सड़क पर चलने के लिये मजबूर है। पंचायत में शासन स्तर से स्वीकृत निर्माण कार्य का भी राशि आहरण कर निर्माण कार्य को अधूरा व अप्रारंभ छोड़ दिया गया है। जिस कारण शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामवासियों को नही मिल पा रहा है। गौठान निर्माण में 14वें वित्त की राशि का उपयोग किया गया था, गौठान निर्माण की राशि प्राप्त होने के पश्चात् 14वें वित्त की राशि का समायोजन न कर उक्त राशि का गबन कर लिया गया है। ग्राम पंचायत गोढ़ी में वित्तीय वर्ष 2019-20 से आज दिनांक तक सभी मद से आहरण राशि का स्टीमेंट, मुल्यांकन, सत्यापन, बिल व्हाउचर व कार्यों का भौतिक सत्यापन की सघन जांच कर दोषी व्यक्तियों के ऊपर दण्डात्मक कार्यवाही कर राशि वसूली करवाने की मांग अध्यक्ष हरेश कंवर ने की है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This