Friday, February 27, 2026

ग्राम पंचायत रजगामार बना सियासी अखाड़ा, उप सरपंच के आरोप के बाद सरपंच ने की शिकायत

Must Read

ग्राम पंचायत रजगामार बना सियासी अखाड़ा, उप सरपंच के आरोप के बाद सरपंच ने की शिकायत

कोरबा। ग्राम पंचायत रजगामार इन दिनों सियासी अखाड़ा बना हुआ है। पंचायत में लंबे समय से चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप होता नजर नही आ रहा। जहां उप सरपंच ने सीईओ के अनुमोदन बिना रकम आहरण करने का आरोप सरपंच पर लगाते जांच की मांग की थी। अब सरपंच ने उप सरपंच पर विकास कार्य में बाधा पहुंचाने व झूठी शिकायत कर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होने मामले की शिकायत कलेक्टर से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत रजगामार के मतदाताओं ने सरपंच के पद पर रामूला राठिया को चुना है। वर्तमान में रामूला राठिया सरपंच पद का दायित्व निभा रही हैं। उन्होंने सोमवार को कलेक्टर से शिकायत की है। जिसमें उल्लेख किया है कि पंचायत के उप सरपंच जितेंद्र राठौर विकास कार्य को बाधित कर रहे हैं। उनके द्वारा पंचायत में चल रहे विकास कार्य को रोकन प्रशासन से झूठी शिकायत की जा रही है। पंचायत में चल रहे विकास कार्य की राशि आहरण किया गया है। जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय से जारी आदेश का पूर्णत: पालन किया जा रहा है। विकास कार्य के लिए रकम का आहरण करने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से अनुमोदन लिया गया है। वे पूर्व में खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। इस दौरान किसी तरह की शिकवा शिकायत नही की गई। पंचायत में चल रहे विकास कार्य से आम जनता को कोई शिकायत नही है। जितने में भी कार्य कराए गए या कराए जा रहे हैं, उनका विधिवत स्टीमेंट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार कराया गया है। जिसे एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा विधिवत जारी किया गया है। 13 अगस्त को बैठक के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित किया गया था, जिसकी जानकारी सीईओ को दी गई थी। उनके द्वारा शांतिपूवर्क काम करने कहा गया था। सरपंच रामूला राठिया ने शिकायत पत्र में उप सरपंच पर कई अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This