Wednesday, February 11, 2026

घर से आधार कार्ड बनवाने के नाम पर निकली महिला पुत्र के साथ लापता

Must Read

घर से आधार कार्ड बनवाने के नाम पर निकली महिला पुत्र के साथ लापता

कोरबा। घर से आधार कार्ड बनवाने के नाम पर निकली महिला अपने तीन वर्ष के मासूम बच्चें के साथ कहीं चली गई। जिसका एक माह बाद भी कहीं पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पाली थाना अंतर्गत ग्राम कन्हैया पारा (बतरा) निवासी जान सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी अंजू बाई (28 वर्ष) कुछ माह पूर्व अपनी मॉं की तबीयत खराब होने पर देखभाल के लिए मायके जरमौहा ग्राम पहुंचीं थी। जहां से विगत 30 मार्च को प्रात: 10 बजे अपने तीन वर्षीय मासूम बेटे प्रिंस का आधार कार्ड बनवाने पाली जाने के नाम पर निकली, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने सभी सम्भावित जगहों, परिजनों के यहां भी खोजबीन संपर्क किया, लेकिन उन दोनों का कहीं पता नहीं चलने पर थक हार कर पाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This