Monday, February 16, 2026

घायल पार्षद का हाल जानने डॉ महंत पहुंचे एनकेएच

Must Read

घायल पार्षद का हाल जानने डॉ महंत पहुंचे एनकेएच

कोरबा। सडक़ हादसे में घायल पार्षद धरम निर्मले का हाल जानने छतीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत महंत एनकेएच हॉस्पिटल पहुंचे। जैसे ही डॉ चरणदास महंत को इस बात की जानकारी लगी कि कांग्रेस नेता व नगर निगम वार्ड 6 के पार्षद धरम निर्मले उपचारार्थ न्यू कोरबा हॉस्पिटल में भर्ती हैं तो रात करीब 8 बजे नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत एनकेएच पहुंच कर निर्मले की तबियत का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। डॉ महंत के साथ महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति संतोष राठौर, प्रमोद राठौर के अलावा अन्य कांग्रेसी हॉस्पिटल पहुंचे हुए थे। गत दिवस कांग्रेस नेता व पार्षद धरम निर्मले एक सडक़ हादसे में घायल हो गये थे। दुर्घटना के फलस्वरूप एक पैर की हड्डी टूट गई। जिनका इलाज करीब एक सप्ताह से न्यू कोरबा हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब निर्मले अपनी बाइक से मोरारका गली मार्ग से होते हुए अपने वार्ड में जा रहे थे विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आती कार को देख अपनी बाइक का ब्रेक दबाया जिसके फलस्वरूप बाइक स्लिप हो गई और निर्मले सडक़ पर जोर से गिरे ओर उनके एक पैर में फेक्चर हो गया।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This