Monday, February 23, 2026

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Must Read

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर अशोक वाटिका के सामने से गुजरते हुए सीएसईबी चौक की ओर बढ़ रही थी कि एकाएक आग लग गई। ट्रेलर के इंजन में आग लगते ही चालक ने कूदकर खुद को सुरक्षित किया। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। वाहन में आग लगी देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग के वाहन को बुलाया गया जिसके कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी भीमसेन यादव सहित अन्य स्टाफ यहां व्यवस्था बनाने के लिए मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि गतिमान ट्रेलर के इंजन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

Loading

Latest News

शराब पार्टी मनाने एक्टिवा को कर दिया पार, पुलिस ने एक्टिवा को खपाने से पहले तीन दोस्तों को दबोचा

कोरबा। शराब पार्टी मनाने के शौक से तीन दोस्त को सीखचों के पीछे पहुंचा दिया। दरअसल तीनों ने शराब...

More Articles Like This