चल और अचल संपत्ति का का जुटाया जा रहा आंकड़ा, कंपनी से जुड़े अन्य लोगों की चल रही तलाश

Must Read

चल और अचल संपत्ति का का जुटाया जा रहा आंकड़ा, कंपनी से जुड़े अन्य लोगों की चल रही तलाश

कोरबा। फ्लोरा मैक्स की ठगी की शिकार महिला निवेशकों की परेशानी को कम करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को माइक्रो फायनेंस कंपनियां और बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। पुलिस ने प्रतिनिधियों से कहा कि फ्लोरा मैक्स में राशि गंवाने वाली निवेशकों को कर्ज की वसूली के लिए दो से तीन माह का अतिरिक्त समय दिया जाए। साथ ही जबरजस्ती कर्ज की वसूली न की जाए। इस बीच पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़े डायरेक्टर और इसके लिए टीम लीडर का काम करने वाली महिलों एजेंटों की संपत्ति का पता लगाना शुरू किया है। पुलिस ने कहा है कि अभी तक इस मुकदमे में जिन लोगों का आरोपी बनाया गया है उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी चल और अचल संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। इस कार्य में जिला प्रशासन की मदद ली जा रही है। डायरेक्टर और महिला टीम लीडरों की संपत्ति चिन्हित करने के बाद प्रशासन के साथ मिलकर संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि निवेशकों को धन की वापसी कराई जा सके। फ्लोरा मैक्स से जुड़ी महिला टीम लीडरों के अलावा कई अन्य लोगों की पतासाजी पुलिस कर रही है। कंपनी के लिए टीम लीडर का काम करने वाली कई महिलाओं ने अपना ठिकाना भी बदल दिया है। वे पुलिस से बचकर इधर-उधर छिप रहीं हैं।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This