Tuesday, February 17, 2026

चुनाव के लिए अभी और इंतजार, मतदाता सूची में फिर जुड़ेगा नाम

Must Read

चुनाव के लिए अभी और इंतजार, मतदाता सूची में फिर जुड़ेगा नाम

कोरबा। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 15 जनवरी के बाद ही होंगे। दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसमें मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा। इस लिस्ट में छूटे या फिर नए नाम जुड़वाने की लास्ट डेट 6 जनवरी है। इसी दिन दोपहर 3 बजे तक दावा आपत्ति भी लिए जाएंगे। जबकि सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होगा। इसके बाद ही निकाय और पंचायत चुनाव होंगे। ऐसे युवा मतदाता जिन्होंने 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, वे मतदाता सूची में नाम जुड़ावाने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकेंगे। इस तरह नई मतदाता सूची तैयार होने के बाद ही नगरीय निकाय के चुनाव होंगे। वहीं दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी और प्रारूप क-1 में प्राप्त आवेदनों का निराकरण की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 निधारित की गई है। इसमें नाम जुड़वाने वाले मतदाताओं को अगले चुनावों में मतदान का अधिकार होगा।
बॉक्स
7 जनवरी को होगी महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया
27 दिसंबर को होने वाली आरक्षण प्रक्रिया की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। अब प्रक्रिया नए साल में 7 जनवरी 2025 को होगी। इसका मतलब आचार संहिता भी 7 जनवरी के बाद ही लगने की संभावना है।नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लगनी है। लेकिन अचानक आरक्षण प्रक्रिया की तारीख बदल दी गई।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This