Wednesday, February 18, 2026

चैतमा रेंज के तेलसरा पहुंचे 48 हाथी, दहशत में ग्रामीण

Must Read

कोरबा। वन मंडल कटघोरा के जटगा रेंज में घूम रहे 48 हाथी चैतमा रेंज के तेलसरा के आस-पास पहुंच रहे हैं। हाथियों को ग्रामीण भी अब भगाने लगे हैं। इधर कुदमुरा रेंज से 15 हाथी धरमजयगढ़ लौट गए हैं। यहां अब 12 हाथी घूम रहे हैं। जटगा रेंज में घूम रहे हाथियों ने कुटेशर नगोई के धोबीबारी में मकानों को तोड़ दिया था। इसके बाद हाथी आस-पास क्षेत्र में भी पहुंचने लगे हैं। अभी रबी फसल का समय है। इस वजह से कोई नुकसान ना हो, इसके लिए ग्रामीण ह्यथियों को शोर मचाकर भगा रहे हैं। वन मंडल कोरबा में 12 हाथी हैं। इनमें कुद्मुरा के गुरमा में एक दंतैल हाथी अकेला घूम रहा है। 11 हाथी करतला रेंज के चिकनीपाली में घूम रहे हैं, जो कि शांत हैं।

 

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This