चैत्र नवरात्र 19 से, तैयारियां तेज, मंदिर में रंगरोगन का काम पूरा

Must Read

कोरबा। अंचल में आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च, गुरुवार से हो रहा है। गुरुवार का दिन माता की आराधना के लिए विशेष माना जाता है, जिससे इस बार के पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। इसी दिन हिंदू नववर्ष यानी गुड़ी पड़वा भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार नवरात्रि में 23 मार्च को पंचमी और 26 मार्च को महाअष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसमें विशेष हवन और कन्या पूजन के अनुष्ठान होंगे। नौ दिनों तक चलने वाली इस भक्ति यात्रा का समापन 27 मार्च को रामनवमी के साथ होगा, जिस दिन जंवारा विसर्जन की रस्म पूरी की जाएगी। नगर के मंदिरों में रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। नवरात्रि की तैयारी शुरू हो चुकी है। मंदिर समितियों और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित करने के लिए पंजीयन और रसीद काटने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिरों में प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, जबकि नगर निगम मंदिर परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चला रही है। बाजारों में भी पूजा सामग्री, चुनरी और फलाहार की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। नौ दिनों तक पूरा अंचल माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहेगा।

Loading

Latest News

कोरबा में 3.34 करोड़ का अमानक चावल खपाने का खुलासा, विपक्ष का वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को कोरबा जिले में अमानक चावल की खरीदी का मामला छाया...

More Articles Like This