Monday, February 23, 2026

चोरी के तीन मामलों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Must Read

चोरी के तीन मामलों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कोरबा। पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया है। मामले के चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घटित तीन गंभीर चोरी के मामलों का खुलासा किया गया है। सायबर सेल कोरबा एवं थाना सिविल लाइन-रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। मामले में आरोपी नितेश साहू पिता राजू साहू 21 वर्ष, निवासी रामनगर मुड़ापार, चौकी मानिकपुर, ललित भोई पिता रोहित कुमार भोई, 18 वर्ष, निवासी बुधवार, जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने, निखिल सोनी पिता बजरंग सोनी, 29 वर्ष, निवासी अग्रसेन चौक और अनिल काले पिता अप्पासो काले, उम्र 42 वर्ष, निवासी रामसागरपारा को पकड़ा गया है। चारों आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान जब्त किए गए हैं।
पुलिस द्वारा इन मामलों में समयबद्ध एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Loading

Latest News

बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक

बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक 📍 बांकी मोंगरा: आगामी बोर्ड परीक्षाओं...

More Articles Like This