चोरी के मामले में तीन आरोपी पकड़ाए
कोरबा। पुलिस ने चोरी के तीन मामलों को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दीपका में एक तथा बांकी मोंगरा में हुए दो चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मामले में उत्तम पठारी उर्फ रफ्तार पिता अमरनाथ पठारी उम्र 25 वर्ष साकिन मोंगरा बस्ती, धीरज झा पिता त्रिभुवन झा उम्र 25 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास थाना बॉकीमोंगरा और अनिकेत कुमार कंवर उम्र अंशु पिता भरत सिंह कंवर उम्र 20 वर्ष साकिन जुनाडीह दुर्गा पण्डाल के पास विजयनगर थाना दीपका को गिरफ्तार किया है। मामले में ओमप्रकाश उर्फ सोनु उर्फ लेपटाप निवासी बॉकीमोंगरा फरार है। दीपका थाना में प्रार्थिया श्रीमती पुर्णिमा महंत के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि घर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा घर मे रखे सोने, चांदी के जेवर एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गए हैं। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए चोरों की पतासाजी शुरू की।आरोपी की पतासाजी के दौरान प्रार्थिया के संदेह पर अनिकेत कुमार कंवर उर्फ अंशु को पकड़कर पुछताछ किया गया। जिस पर उसने पहले अपना अपराध को छुपाने की कोशिश किया, बाद पुलिस के द्वारा कडाई से पुछताछ करने पर उसने गाँव मे घुमते समय सूने मकान और दरवाजे में ताला लगा देखकर अपने साथी उत्तम पठारी निवासी मोगरा बस्ती को बताया जो रात्रि मे अपने दोस्त धीरज झा एवं ओम प्रकाश उर्फ सोनु उर्फ लेपटाप के साथ मोटर साइकल से विजयनगर आये और प्रार्थी के घर के गैंती से घर का ताला तोडकर सोने चांदी एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गए। पुलिस के द्वारा आरोपी अनिकेत उर्फ अंशु के निशानदेही पर बॉकीमोंगरा निवासी उत्तम पठारी एवं धीरज झा को पकड़ा गया। आरोपियों से पुछताछ में पता चला कि बॉकी थाना अंतर्गत ग्राम नागिनभाठा एवं जवाली के सूने मकानो मे भी चोरी की थी। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने चाँदी एवं नगदी को बरामद किया गया है।
![]()




























