छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में पकाया जा रहा भोजन, सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की पेंट्रीकार में खाना पकाने पर पूरी तरह से है प्रतिबंध

Must Read

कोरबा। रेलवे बोर्ड के सख्त निर्देशों के बावजूद ट्रेनों में अवैध रूप से खाना पकाया जा रहा है। बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी कोरबा-अमृतसर (छत्तीसगढ़) एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में रविवार को खुलेआम भोजन पकाया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि आईआरसीटीसी के जिम्मेदार अधिकारियों को इस मनमानी की जानकारी नहीं है।
रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की पेंट्रीकार में खाना पकाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। नियमों के अनुसार पेंट्रीकार में केवल बेस किचन से लाया गया खाना ही सर्व किया जा सकता है, लेकिन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में इसकी अनदेखी की जा रही है। तीन इलेक्ट्रिक हीटरों पर दाल, चावल और सब्जियां पक रही थीं। स्टाफ ने तर्क दिया कि यह खाना कर्मियों के लिए बनाया जा रहा है, जबकि नियमों के अनुसार उनके लिए भी खाना बेस किचन से ही आना चाहिए। नियमों के तहत आईआरसीटीसी के अधिकारियों को नियमित अंतराल पर पेंट्रीकार की जांच करनी होती है, लेकिन यह सक्रियता केवल कागजों तक सीमित है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब वाणिज्य विभाग के अधिकारी निरीक्षण पर निकलते हैं, तभी आईआरसीटीसी का अमला सक्रिय दिखता है। अधिकारियों की मानें तो ट्रेनों की पेंट्रीकार व्यवस्था आईआरसीटीसी के जिम्मे है। यदि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो क्षेत्रीय प्रबंधक को इससे अवगत कराया जाएगा और जांच की जाएगी।

Loading

Latest News

कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को कोरबा जिले...

More Articles Like This