Tuesday, February 10, 2026

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Must Read

कोरबा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूली छात्रों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं, ताकि विपरीत हालात में भी साहस व धैर्य रख सकें। गवर्नमेंट हाईस्कूल तानाखार की छात्राओं को तुमान की कोच सुकृता केंवट ने प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने कोच के मार्गदर्शन में अपने आपको सुरक्षित करने के कौशल से अवगत कराया। प्रशिक्षण से छात्रों को आत्मनिर्भर व साहसी बनाना है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा, क्योंकि असुरक्षित वातावरण से बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। तानाखार स्कूल आत्मरक्षा प्रशिक्षण के कार्यक्रम को छात्राओं के अभिभावकों भी देखने पहुंचे और इस पहल की सराहना की।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This