जनपद पंचायत कटघोरा में सामान्य सभा की बैठक से अधिकारियों के नदारत रहने से नाराज जनपद सदस्यों ने सामान्य से किया बहिष्कार
कोरब। जनपद पंचायत कार्यालय कटघोरा में आयोजित सामान्य सभा में अधिकारियो के अनुपस्थित रहने से सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। वही नाराज जनपद सदस्यों ने मामले की शिकायत कलेक्टर से करने का निर्णय लिया है। वही जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता कंवर ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति से सदस्यों की उपेक्षा हुई है। समीक्षा बैठक नहीं होने से विकास कार्यों के साथ सरकार की कामकाज का अवहेलना हो रही है। 22 सितंबर को निर्धारित समय में उपस्थिति होना था। लेकिन अधिकारियों का आना तो दूर उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित नहीं हुए। वही बैठक के दौरान जनपद सीईओ विभागीय अधिकारियों से संपर्क करते रहे। वही जनपद सदस्यों ने बताया कि सामान्य सभा में तयशुदा एजेंडे में कृषि, विद्युत, पीएचई, सहकारी,आदि विभागों की समीक्षा होनी थी।जनप्रतिनिधि घंटे भर अधिकारियों का इंतजार करते रहे। अंतत: सर्व सम्मति से बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लेकर सभी सदस्यों ने सभा कक्ष से बाहर आ गए। वही उन्होंने कहा बैठक में अधिकारियो की अनुपस्थिति यह दर्शाता है कि वे अपने दायित्व का सही निर्वहन नहीं कर रहे। सच्चाई सामने आने के डर से समीक्षा बैठक से दूर रहना चाहते हैं। जनपद सदस्यों ने बताया कि मामले की शिकायत कलेक्टर से की जाएगी। वही बहिष्कार के दौरान सदस्यों में जनपद अध्यक्ष लता कंवर, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, जनपद सदस्य रामप्रसाद कोराम, संगीता कंवर, बैशाखू राम यादव, सवित्री, प्रभा तंवर, ममता राठौर , क्रांति दीवान, दुर्गा पटले आदि उपस्थित रहे हैं।
![]()

