Friday, July 4, 2025

जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव बगावत, चार निष्कासित

Must Read

जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव बगावत, चार निष्कासित

कोरबा। कोरबा जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में पार्टी विरोध करने वाले चार भाजपा नेताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कोरबा जनपद पंचायत के चुनाव में जनपद सदस्य मोनिका भगत को जनपद अध्यक्ष प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लडऩे के लिए निष्कासित किया गया है तो उनके पति अरविंद भगत (भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) को इसलिए निष्कासित किया गया है क्योंकि उन्होंने अध्यक्ष चुनाव में अपनी पत्नी को खड़ा किया था। इसी तरह भाजपा नेता कृष्णा राजपूत को भी निष्कासित कर दिया गया है।उनकी पत्नी चंद्रकांता राजपूत को भी निष्कासित किया गया है जिन्होंने जनपद उपाध्यक्ष की अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ा था। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश संख्या 2609, 2610, 2611 और 2612 के तहत अरविंद भगत, कृष्णा राजपूत, चंद्रकांता राजपूत और मोनिका भगत को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया है।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने यह आदेश जारी किया। आदेश में साफ तौर पर कहा गया कि अनुशासन भंग करने वालों को भाजपा में कोई स्थान नहीं मिलेगा।इस निष्कासन को भाजपा की आंतरिक सख्ती और अनुशासन प्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि जो भी संगठन की नीतियों से हटकर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को तरजीह देगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यह फैसला भाजपा में अनुशासन कायम रखने के लिए लिया गया है।

Loading

Latest News

बिजली दर वृद्धि वापसी एवं अघोषित कटौती के खिलाफ आप का हल्ला बोल, रैली निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

बिजली दर वृद्धि वापसी एवं अघोषित कटौती के खिलाफ आप का हल्ला बोल, रैली निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट कोरबा। राज्य में...

More Articles Like This