जमीन अधिग्रहण के बदले वर्तमान बाजार दर पर मुआवजा की मांग

Must Read

जमीन अधिग्रहण के बदले वर्तमान बाजार दर पर मुआवजा की मांग

कोरबा। एसईसीएल की दीपका खदान विस्तार से प्रभावित होने वाले ग्राम मलगांव के लोगों ने जमीन अधिग्रहण के बदले वर्तमान बाजार दर पर मुआवजा मांगा है। इसमें मदद के लिए विधायक से मांग की है।अपनी मांगों को लेकर ग्राम मलगांव के लोग बड़ी संख्या में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल से मुलाकात की। विधायक को गांव की समस्या बताते हुए निराकरण के लिए हस्तक्षेप की मांग किया। विधायक ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन किया। बताया जाता है कि दीपका प्रबंधन ने खदान विस्तार के लिए 2004 में गांव की जमीन का अधिग्रहण किया था। प्रबंधन इस जमीन पर काबिज होना चाहता है। इसके लिए यहां स्थित मकानों को हटाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए मुआवजा प्रकरण तैयार किया है। मगर गांव के लोग मुआवजा नहीं ले रहे हैं। ग्रामीण वर्तमान मूल्य पर मुआजवा की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा मकानों के सर्वे और मुआवजा निर्धारण को लेकर भी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच पेंच फंसा हुआ है।

Loading

Latest News

होलिका दहन हुआ सम्पन्न, लोगो ने आस्था के साथ किया पूजा अर्चना

📢 आज होलिका दहन समारोह संपन्न हुआ — भारतभर की तरह कई स्थानों पर भक्तों ने आज होलिका दहन...

More Articles Like This