Tuesday, February 17, 2026

जमीन आबंटन पर सतनामी समाज ने राजस्व मंत्री का जताया आभार, महामाला पहनाकर कराया मुंह मीठा

Must Read

जमीन आबंटन पर सतनामी समाज ने राजस्व मंत्री काजताया आभार, महामाला पहनाकर कराया मुंह मीठा

कोरबा। जिला सतनामी कल्याण समिति कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सतनाम प्रांगण और पताडी गुरु गद्दीधाम के जमीन सतनामी समाज को आबंटित होने पर समाज के सदस्यों ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया है। मंत्री जयसिह अग्रवाल के अथक प्रयास से जमीन आबंटन संभव हो सका। वही कोरबा जिले में निवासरत सतनामी समाज को भूमि आबंटित होने पर समाज गदगद हैं। समाज के लोगो ने महामाला और पुष्प गुच्छ देकर मंत्री का अभिनंदन किया है और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करा कर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। वही मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी समाज प्रमुखों और समाज के सदस्यों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे, सचिव एल बंजारे, नारायण लाल कुर्रे सुनील पाटले आर डी भारद्वाज दरस सतरंज दीपक टंडन भुनेश्वर कुर्रे रवि खुटे त्रिवेणी मिरी संगीता जंगाडे रामचंद्र पाटले आत्मा राम पन्ना विजय दिवाकर सत्येंद् डहरिया विनोद डहरिया अनिकेत पाटले सहित समाज के भारी संख्या में मौजूद थे राजस्व मंत्री निवास मे हुए धन्यवाद समारोह मे सतनामी समाज के लोगो ने बड़ी संख्या पहुँच कर फटाके फोड़ कर अपनी खुशी प्रकट किया और राजस्व मंत्री का धन्यवाद आभार प्रदर्शन किया।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This