Thursday, February 6, 2025

जर्जर सडक़ पर आवागमन हुआ कठिन,निर्माण कार्य की देरी बनी जी का जंजाल

Must Read

जर्जर सडक़ पर आवागमन हुआ कठिन,निर्माण कार्य की देरी बनी जी का जंजाल

कोरबा। फोरलेन सडक़ के जरिये यातायात को सुगम करने पर जोर दिया जा रहा है। लोग राहत को लेकर इंतजार करने को भी तैयार है, लेकिन इसके लम्बे खींचने से लोग नाराज है। आलम यह है कि अब भी लोगों को जर्जर सडक़ सही होकर गुजरना पड़ रहा है।
एसईसीएल द्वारा जारी फंड से कुसमुंडा- तरदा सडक़ बनाई जा रही है। कामकाज की गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2 वर्ष का लंबा समय गुजरने के बाद भी सर्वमंगला नगर तिराहे के पास सडक़ की दुर्दशा अभी भी कायम है। लोग इसके कारण बेहद परेशान है। निर्माण कम्पनी को प्रशासन ने निर्माण का ठेका दे रखा है। निर्धारित मार्ग का निर्माण जारी है पर अरसा बीतने पर भी सर्वमंगला नगर तिराहे के पास की खस्ताहाल सडक़ अभी भी पूर्ववत बनी हुई है। ऐसे में बारिश के दौरान यहां से आवाजाही मुश्किल भारी हो गई है। लोगों की शिकायत है कि बार बार ध्यानाकर्षण के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता नही दिखा रहे है।एक ही रास्ते से कोयला परिवहन और सामान्य आवाजाही होने के कारण कई तरह की परेशानी पेश आ रही है। इलाके के लोग बताते है कि बारिश में काला कीचड़ और अन्य सीजन में कोल डस्ट समस्या का सबब बनता है।

Loading

Latest News

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया सुरक्षित

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया...

More Articles Like This