Monday, March 2, 2026

जल्दबाजी पड़ी भारी, रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Must Read

कोरबा। औद्योगिक नगरी में पुलिस का संवेदनशील और सजग चेहरा सामने आया है। सर्वमंगला चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक गंभीर रूप से घायल युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाला, बल्कि सेवा ही संकल्प के ध्येय वाक्य को भी चरितार्थ किया है।

घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र की है, जहाँ रात के अंधेरे में एक युवक रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जल्दबाजी के चक्कर में युवक वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह ट्रैक पर तड़पने लगा। चीख-पुकार सुनकर गेटमैन ने शोर मचाया, जिसे पास ही ड्यूटी पर तैनात सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने सुन लिया। बिना एक पल गंवाए, श्री तिवारी अपने टीम के साथ घटनास्थल की ओर दौड़े। श्री तिवारी ने बताया कि हमने देखा कि ट्रेन गुजर चुकी थी और एक युवक असहनीय दर्द से कराह रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हमने तुरंत उसे रेस्क्यू किया और बिना एम्बुलेंस का इंतज़ार किए, अपने वाहन से उसे जिला मेडिकल कॉलेज पहुँचाया।पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में युवक की फोटो और जानकारी साझा कर उसके परिजनों की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लो कोरबा पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर सूचना देने और घायल को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुँचाने के विभव तिवारी और उनकी टीम के इस कार्य को जिले में मिसाल माना जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय हमेशा सावधानी बरतें और गेट बंद होने पर ट्रैक पार करने का जोखिम न उठाएं। आपकी एक छोटी सी जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This