जहर सेवन करने वाली किशोरी ने दम तोड़ा

Must Read

जहर सेवन करने वाली किशोरी ने दम तोड़ा

कोरबा। गत दिनों अज्ञात कारणों से नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जहर का सेवन कर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां नाबालिग लडक़ी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उरगा थाना क्षेत्र के सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के पास दोनों बेहोशी की हालत में मिले थे। डायल 112 के माध्यम से दोनों को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों का उपचार चल रहा था, इस बीच नाबालिग लकड़ी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग बलौदाबाजार भाटापारा जिले की निवासी थी, जिसका प्रेम प्रसंग बरपाली में रहने वाले नाबालिग लडक़े से चल रहा था। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This