Thursday, March 13, 2025

जाम में फंसी प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला, डॉक्टर ने कहा चंद मिनट देरी होती तो हो जाती अनहोनी

Must Read

जाम में फंसी प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला, डॉक्टर ने कहा चंद मिनट देरी होती तो हो जाती अनहोनी

कोरबा। कोरबा – कुसमुंडा मार्ग की जाम अब लोगों की जान पर बन गई है। भारी वाहन चालकों की मनमानी और जिम्मेदारों की चुप्पी हर दिन आम लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। सर्वमंगला चौक के पास बना नया ट्रांसपोर्ट नगर जाम का मुख्य कारण है। सर्वमंगला चौक से बरमपुर कन्वेयर बेल्ट तक भारी जाम की वजह से कुसमुंडा की ओर से आने जाने वाले लोग समय पर अपनी मंजिल नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे सभी का काम बिगड़ रहा है। जाम में एक गर्भवती महिला फिर फंस गई।
मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर एम डी 87 निवासी दुर्गेश बैरागी अपनी गर्भवती पत्नी मधु बैरागी को बीते शनिवार की शाम प्रसव पीड़ा उठने पर आनन फानन में एक चारपहिया वाहन से कोरबा एक निजी अस्पताल में लेकर सर्वमंगला मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान बरमपुर से पूर्व वह जाम में फंस गया। तकरीबन 15 से 20 मिनट तक वह जाम में फंसा रहा परंतु जाम खुल नही पाया। इधर उसकी पत्नी प्रसव पीड़ा में तड़प रही थी। इस स्थिति को देखते हुए दुर्गेश ने जैसे तैसे अपने चारपहिया वाहन को वापस मुड़वाया और सुरकाछार से बल्गी,दर्री होते हुए कोरबा अस्पताल पंहुचा जहां सुरक्षित प्रसव हुआ और वह एक बच्चे का पिता बन गया। दुर्गेश ने इस सुखद अनुभूति में जाम का दुखद अनुभव साझा करते हुए बताया कि अगर वह वापस नहीं मुड़ पाता तो सडक़ पर ही डिलिवरी हो जाती। परंतु मां और बच्चा सुरक्षित रहते यह कहना मुश्किल था क्योंकि डाक्टर ने उससे कहा की अगर 10 मिनट और देरी हो जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों की वजह से भारी जाम लग रहा है। वर्तमान में बरमपुर से सर्वमंगला चौक तक लगने वाले भारी जाम से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए बने फोर लेन पर दोनों तरफ भारी वाहन घंटो खड़े रहते है। जिस वजह से चारपहिया और दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन के लिए रास्ता नही मिल रहा है। शायद प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है। जिस वजह से जाम के हालत निर्मित हो रहें है।

Loading

Latest News

चार लोगों ने मिलकर तीन युवकों की कर दी पिटाई

चार लोगों ने मिलकर तीन युवकों की कर दी पिटाई कोरबा। दर्री क्षेत्र के आईओसीएल चौक के पास बेतरतीब ढंग...

More Articles Like This