जिला एवं सत्र न्यायाधीष द्वारा बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की ली गई बैठक

Must Read

जिला एवं सत्र न्यायाधीष द्वारा बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की ली गई बैठक

कोरबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा 10 मई, 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। वही इसी क्रम में 10 मई, 2025 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में भी आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। नेशनल लोक अदालत में बीमा कंपनी के अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने हेतु समस्त बीमा कंपनी के अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं की बैठक सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा की अध्यक्षता में 8 अप्रैल 2025 को जिला न्यायालय भवन के वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में दोपहर 2.00 बजे आनलाईन एवं आफलाईन माध्यम से ली गई। वही इस बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. (पाॅक्सो) कटघोरा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, भावेश, मैनेजर, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कोरबा, खिलावन सूर्यवंशी, ओरिएण्टल इंश्योरेंस कंपनी कोरबा, विवेक पटेल, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी कोरबा, राजकुमार अधिवक्ता कोरबा, एस.के. मोदी, अधिवक्ता कोरबा, सुमन तिवारी, अधिवक्ता कोरबा, चित्र भूषण, अधिवक्ता कोरबा, इंदल दास, अधिवक्ता कोरबा, अमर नाथ कौशिक, अधिवक्ता केारबा, श्रीमती अनिता चाको, अधिवक्ता कोरबा बैठक में उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This