जिला बल में एएसआई की बढ़ेगी संख्या, ट्रेनिंग पूरी

Must Read

जिला बल में एएसआई की बढ़ेगी संख्या, ट्रेनिंग पूरी

कोरबा। जिला बल में एएसआई की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी। ट्रेनिंग के बाद उनकी कोरबा वापसी हो चुकी है। जल्द ही उन्हें स्टार लगाकर पदोन्नति दी जाएगी। एएसआई के पद पर पदोन्नति के लिए चयनित जिला पुलिस बल के 20 कर्मी माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से एक महीने का प्रशिक्षण लेकर लौटे। अब उन्हें वर्दी पर सितारे सजने का इंतजार है। लंबे समय से हेड कांस्टेबल से एएसआई के पद पर पदोन्नति अटकी थी।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक महीने पहले राज्य सरकार ने पदोन्नति के लिए चयनित पुलिस कर्मियों की सूची जारी की थी, जिसमें जिला पुलिस बल में पदस्थ राम पांडेय, कुलदीप तिवारी, संजय नायक, प्रवीण लाल, चक्रधर राठौर, प्रकाश रजक, मस्तराम कश्यप, लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, योगेंद्र लहरे, संतोष तांडी व 3 महिला पुलिस कर्मी सरस्वती कौशिक, जलवेश कंवर, सावित्री समेत 20 कर्मी का चयन किया था। जिन्हें एक महीने के प्रशिक्षण के लिए माना पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया था, जहां प्रशिक्षण पूरी कर पासिंग परेड के बाद वे सभी लौटे।प्रशिक्षित कर्मियों ने पुराने पदस्थापना स्थल पर आमद दी है। अब उन्हें अपने वर्दी पर सितारे सजने का इंतजार है। जल्द ही उक्त कर्मियों के वर्दी पर एएसआई का सितारा लगाकर उन्हें पदोन्नति देते हुए नवीन पदस्थापना दी जाएगी।

Loading

Latest News

कोरबा में 3.34 करोड़ का अमानक चावल खपाने का खुलासा, विपक्ष का वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को कोरबा जिले में अमानक चावल की खरीदी का मामला छाया...

More Articles Like This