जिला मालवाहक आटो संघ के शिव अध्यक्ष, प्रेम बने सचिव
कोरबा। जिला मालवाहक आटो चालक कल्याण संघ द्वारा कालीबाड़ी मुड़ापार में शुक्रवार को पदाधिकारियों के चयन को लेकर चुनाव हुआ जिसमें संघ अध्यक्ष शिव पासवान चुने गए हैं। सचिव की जिम्मेदारी प्रेमदास संभालेंगे। ओम प्रकाश साहू उपाध्यक्ष, महासचिव सलीम खान, सह सचिव राज तिवारी, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार बंजारे, सह कोषाध्यक्ष दुलेश्वर प्रसाद साहू व सलाहकार अशोक यादव होंगे।
![]()

