Saturday, February 28, 2026

जिले के प्रथम देहदानी परिवार का किया गया सम्मान

Must Read

जिले के प्रथम देहदानी परिवार का किया गया सम्मान

कोरबा। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिले के प्रथम देहदानी स्व. प्रदीप महतो के परिवार का केंद्रीय राज्यमंत्री और कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। गणतंत्र दिवस सी एस ई बी के फुटबाल ग्राउंड में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों द्वारा झांकी प्रस्तुत की गई। कलेक्टर और जिला प्रशासन कोरबा द्वारा शहीदों के परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसी तारतम्य में जिले के मेडिकल कॉलेज में प्रथम देहदान करने वाले समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार स्व. प्रदीप महतो के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि स्व. प्रदीप महतो की पत्नी श्रीमती केवरा महतो ने भी नेत्रदान का संकल्प लिया है साथ ही उनके पुत्र महेंद्र महतो और पुत्रवधु प्रीति महतो ने उनके दशगात्र पर श्रद्धांजलि देते हुए देहदान का संकल्प लिया है। परिवार के इस पुनीत कार्य पर भारत विकास परिषद द्वारा पूरे परिवार को सम्मानित किया गया था। भारत विकास परिषद के प्रकल्प प्रभारी महेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव के प्रयास से देहदानी महतो परिवार को गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This