Saturday, February 14, 2026

जिले में दौड़ रही 301 निजी स्कूल बसें, होगी जांच, चालक परिचालक भी कराएंगे नेत्र परीक्षण

Must Read

जिले में दौड़ रही 301 निजी स्कूल बसें, होगी जांच, चालक परिचालक भी कराएंगे नेत्र परीक्षण

कोरबा। नियम विरुद्ध स्कूल बस का परिचालन करने वाले चालक और परिचालक अब कार्यवाही के दायरे में आएंगे। बसों में सभी सुविधाएं मौजूद है या नहीं इसकी जांच होगी। साथ ही चालक परिचालक की आंखों की जांच भी की जाएगी। इस जांच में खरा ना उतरने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी और चालक परिचालकों को कमजोर नजर मिलने पर चश्मा लगाए जाने की सलाह दी जाएगी। विभाग की ओर से स्कूल बसों की जांच के साथ ही चालक व परिचालकों के नेत्र की जांच की जाएगी। इसके लिए पीजी कॉलेज खेल मैदान में शिविर का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सकों की ओर से नेत्र की जांच की जाएगी। जांच के दौरान आंख में परेशानी संबंधी उपचार सलाह के साथ चश्मा लगाने की सलाह दी जाएगी। इसी के साथ स्कूल प्रबंधनों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रबंधनों के पास अब बसों की पूरी तरह से सुधार कराने के लिए तीन दिन का समय बचे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 12 साल से अधिक पुरानी बसें नहीं चलेंगीं। जिला परिवहन विभाग की नजर एक बार फिर बिना सुरक्षा उपकरण, पुरानी व खटारा गाड़ियों पर है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सभी संस्थाओं को स्कूल बस को फिट रखने के लिए कहा है। साथ ही 11 फरवरी को फिटनेस की जांच के लिए कहा है। जांच में खामियां मिलने वाले बस पर कार्रवाई की बात कही गई है। जिला परिवहन विभाग ने सभी स्कूल बसों की फिटनेस जांच को लेकर प्रबंधनों को सूचना दी गई है। स्कूल प्रबंधनों को रविवार को शासकीय पीजी कॉलेज के खेल मैदान परिसर में वाहन को सभी दस्तावेज, चालक, परिचालक शाखा प्रभारी को उपस्थित रहने को कहा है। बताया जा रहा है कि जिले में लगभग 301 निजी स्कूल संचालित हैं। अभिभावक बच्चों सुविधा और सुरक्षा के लिए स्कूल बस से विद्यालय भेज रहे हैं। इसके एवज में संस्थान मनमानी फीस ले रहे हैं, लेकिन सुरक्षा और सुविधाएं नहीं दी जा रही है। अधिकांश संस्थाओं की स्कूल बसें बिना सुरक्षा उपकरण और खटारा गाड़ियों को सड़क पर दौड़ा रहे हैं। इसके अलावा निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। इससे बच्चों को आवाजाही में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके पहले भी कुछ संस्थानों की गाड़ियां बीच सड़क पर खराब हो गई है। लगभग छह माह पहले ही स्कूल बसों की जांच की गई थी। इस दौरान कई संस्थान ने स्कूल बसों की जांच को लेकर रुचि नहीं दिखाए। जिस संस्थानों ने जांच कराई। इसमें से लगभग 88 बसों में खामिया मिली थी। अब एक बार फिर विभाग ने जांच शुरू की है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This