Monday, February 16, 2026

जिले में फिर छाए बादल, हुई बूंदा बांदी

Must Read

जिले में फिर छाए बादल, हुई बूंदा बांदी

कोरबा। जिले में मौसम के बदलाव का क्रम लगातार जारी है। हवा का रूख एक बार फिर बदला है। इसकी वजह से जिले के मौसम ने करवट ली। आने वाले दो दिनों के भीतर तेज हवा के साथ कई स्थानों बूंदाबांदी और बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। शनिवार सुबह तेज धूप रही। इसकी वजह से तेज धूप लोगों चुभने लगी। दोपहर बाद मौसम बदला। हल्की हवा चली और बदली छाई रही। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई। मौसम खुशनुमा हो गया। शाम लगभग पांच बजे आसमान में काली घटा छाई रही। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। रविवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे के बाद जरूर मौसम खुला। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आने वाले दो दिनों के भीतर एक बार फिर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इसकी वजह तीन अलग-अलग सिस्टम सक्रिय होने की बात कही जा रही है। इसका असर कोरबा जिले में भी पडऩे की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया है। न्यनूतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शुक्रवार को तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री पार चला गया था।अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This