Friday, February 13, 2026

जिले में फिर बढ़ी बाइक चोरों की सक्रियता

Must Read

जिले में फिर बढ़ी बाइक चोरों की सक्रियता

कोरबा। जिले में एक बार फिर चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। लगातार घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। दीपका थाना क्षेत्र के गेवरा खदान 13 नंबर कांटा के पास से बाइक की चोरी हो गई। बाइक विजयनगर दीपका में रहने वाले मोहम्मद हुसैन अंसारी की है। वह गेवरा रूगंटा कंपनी में ड्रायवरी का काम करता है। बाइक से खदान गया था। गेवरा खदान 13 नंबर कांटा के बाइक को लॉक करके खड़ी किया था। वापस लौटने पर बाइक नहीं मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। इसी तरह कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापाली में बाइक की चोरी हो गई। बाइक गांव में रहने वाले इन्द्रपाल सिंह बिंझवार की है। वह बाइक को घर के आंगन में रखा था। देर रात 11 बजे से ढाई बजे के बीच चोरों ने बाइक की चोरी कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This