जिले में 100 के पार हुई हाथियों की संख्या
कोरबा। जिले के दोनों वन मंडल कोरबा और कटघोरा में हाथियों की संख्या 106 पहुंच गई है। कोरबा वन मंडल में 52 और कटघोरा वन मंडल में 54 हाथी घूम रहे हैं। हाथियों ने 25 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। कोरबा रेंज के गेरांव से हाथियों का झूंड फिर से करतला रेंज पहुंच गया है। करतला रेंज के कोटमेर में अभी 5 हाथी है। इसी तरह करतला के आसपास 47 हाथियों का झूंड घूम रहा है। हाथियों ने घोटमार और करतला में 6 किसानों की फसल को चौपट कर दिया।
![]()




























