Friday, February 27, 2026

जिस्मफरोशी के मामले में किया जा रहा एफआईआर

Must Read

जिस्मफरोशी के मामले में किया जा रहा एफआईआर

कोरबा। निहारिका क्षेत्र स्थित एमपी नगर कालोनी में शनिवार को दोपहर के वक्त पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। यहां देह व्यापार कराए जाने की सूचना लंबे समय से मिल रही थी जिस पर कार्यवाही की गई। यहां से दो युवकों सहित करीबन 7-8 लोग पकडक़र थाना ले जाए गए और अंतत: 2 महिलाओं के विरूद्ध पीटा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वीआईपी रिहायशी क्षेत्र एमपी नगर कालोनी के एक 3 मंजिला मकान में देह व्यापार संचालित कराए जाने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रह थी। इसके संबंध में तस्दीक कराने के साथ ही शनिवार को मुखबिर की सूचना पर उनके नेतृत्व में यहां दबिश दी गई। पुलिस कर्मियों तथा महिला स्टाफ के साथ दी गई दबिश में उक्त मकान से कुछ युवकों और युवतियों सहित मकान मालकिन को अपने कब्जे में लिया। इन सभी को थाना ले जाया गया। सीएसपी ने बताया कि प्रकरण में 2 लड़कियों की संलिप्तता पाई गई है जिनमें से एक मकान मालकिन व दूसरी उसकी महिला मित्र है। इन दोनों के विरूद्ध पीटा एक्ट की धारा 4, 5, 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला मित्र के द्वारा यहां लड़कियां/युवतियां/महिलाएं धंधे के लिए लाई जाती थीं और मालकिन उन्हें कमरा उपलब्ध कराती रही। ग्राहकों से महिला मित्र का सीधा संपर्क रहता था जो यहां बुलाया करती थी। पकड़ी गई युवतियों में एक नाबालिग भी होने की अपुष्ट जानकारी सामने आई है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This