Wednesday, February 18, 2026

जुराली पहुंच पीड़ित परिजनों से मिली सांसद, कुएं में चार ग्रामीणों की मौत पर जताई संवेदना

Must Read

जुराली पहुंच पीड़ित परिजनों से मिली सांसद, कुएं में चार ग्रामीणों की मौत पर जताई संवेदना

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम जुराली डिपरापारा में विगत दिनों हुए घटनाक्रम में पिता-पुत्री, भांजा और पड़ोसी समेत चार लोगों की मौत की खबर मिलने पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने जुराली पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना जताई। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत सोमवार को कुएं में हुए चार ग्रामीणों जरहू राम पटेल, कु. संगीता पटेल, कली राम पटेल, मनबोध पटेल के निवासरत ग्राम जुराली पहुंच कर मृतकों के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए अपनी गहरी संवेदना जताई व ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान पर पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, डॉ. शेख इश्तियाक, राजीव लखनपाल, अमन हसन सहित कांग्रेस पदाधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This