Sunday, March 1, 2026

जेसीबी की ठोकर से बाउंड्रीवाल ढहा, दबकर मासूम की मौत, बस्ती के लोगों का भड़का आक्रोश, दो युवक घायल, ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त

Must Read

कोरबा। कोतवाली के ठीक पीछे लक्ष्मणबन बस्ती में शुक्रवार की देर शाम बड़ी अनहोनी हो गई। फ्लैट निर्माण के लिए रखे गए सामाग्री को हटाते समय जेसीबी की ठोकर से बाउंड्रीवाल ढह गया, जिसके मलबे की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की दबकर मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसे में पास खड़े ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना से आक्रोशित बस्तीवासी भारी संख्या में एफआईआर दर्ज कराने थाना पहुंचे। बताया जा रहा है कि लक्ष्मणबन तालाब काली मंदिर के समीप किसी व्यक्ति द्वारा फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए रेत, इंट सहित अन्य निर्माण सामाग्री मंगाए गए हैं, जिसे भारी भरकम बाउंड्रीवाल के पीछे रखा गया है। कंटीले तार से घिरे भारी भरकम बाउंड्रीवाल के भीतरी हिस्से में रखे सामाग्री को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी की ठोकर से बाउंड्रीवाल भर भराकर गिर गया। बाउंड्रीवाल के मलबे में पास खेल रहा दो वर्षीय मासूम धनेष कर्ष चपेट में आ गया। इसके अलावा मार्ग से गुजर रहे संजू कर्ष 20 वर्ष व विशाल यादव 18 वर्ष भी घायल हो गए। इधर बाउंड्रीवाल के गिरने से पास खडे ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना घटित होते ही मौके पर बस्तीवासियों की भीड़ लग गई। उन्होंने मलबे में दबे मासूम को बाहर निकालने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाल एमबी पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल रवाना कर दिया, जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से आक्रोशित बस्तीवासी देर शाम एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली जा पहुंचे। काफी देर बस्तीवासी कोतवाली में ही डटे हुए थे।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This