Friday, February 6, 2026

झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाया राहत, नदी नाले उफान पर

Must Read

झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाया राहत, नदी नाले उफान पर

कोरबा। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश जारी है। 24 घंटे में 2.8 मिलीमीटर औसत बारिश रिकार्ड की गई है। कोरबा में 5.2, अजगरबहार में 7, करतला में 5.2, बरपाली में 7 पाली में 8.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान भी 4 डिग्री गिरकर 30 पर पहुंच गया है। इससे गर्मी से राहत मिली है। नदी नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम में आए बदलाव की वजह से सुबह से ही बदली छाई रही। दोपहर में तीसरे दिन भी कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। छुरी क्षेत्र में भी आधे घंटे तक बारिश हुई। खेती के लिए अभी और पानी की जरूरत है। धूप निकलने से खेत जल्दी सूख रहे हैं। जिले में अब तक 1343 मिमी औसत बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 30.9 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 1055.25 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस हिसाब से 27 प्रतिशत अधिक है। सिंचाई के लिए नहरों पर्याप्त पानी छोड़ा जा रहा है। बांयीं तट नहर में 3968.20 क्यूसेक और दायीं तट नहर में 1832.80 क्यूसेक पानी छोड़ रहे हैं। बांगो बांध का जलस्तर 357.26 मीटर है। पानी का भराव अभी 85.92 प्रतिशत रखा है। सिंचाई के लिए पानी देने हाइडल पावर प्लांट को चलाया जा रहा है। बांगो परियोजना के कार्यपालन अभियंता एसएन साय का कहना है कि किसानों की मांग के अनुसार पानी दे रहे हैं।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This