Wednesday, February 11, 2026

झुंड से बिछड़ा हाथी, वन अमला कर रहा निगरानी

Must Read

झुंड से बिछड़ा हाथी, वन अमला कर रहा निगरानी

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज में 36 हाथियों का झुंड घूम रहा है। एक दंतैल हाथी अलग से है, जो पहले घायल हो गया था। हाथी सरभोंका व रिगनिया के आसपास पहुंच गए थे। वन अमले की मदद से ग्रामीणों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। धान कटाई के बाद हाथी अब गांव के आसपास पहुंच रहे हैं। दंतैल हाथी झुंड में मिलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन सफल नहीं हो पा रहा है।वनमंडल में अभी 50 से अधिक हाथी घूम रहे हैं। 10 हाथियों का झुंड पसान रेंज में है। केंदई रेंज से हाथी सूरजपुर और कोरिया जिले की ओर लौट गए हैं। एतमा नगर रेंज में घूम रहे 36 हाथी एक सप्ताह से गांव के आसपास ही है। गुरसिया के बाद सरभोंका, रावांभाठा की ओर चले गए हैं। वन अमले के साथ ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। अभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। रात के साथ ही दिन में भी हाथियों की निगरानी की जा रही है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This